• Home
  • News
  • Uttarakhand: Employees protest in Bageshwar demanding the restoration of the old pension scheme; effigy burned amidst slogan-shouting.

उत्तराखण्डः बागेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन! नारेबाजी के बीच फूंका पुतला

editor
  • Awaaz Desk
  • October 02, 2026 05:10 AM
Uttarakhand: Employees protest in Bageshwar demanding the restoration of the old pension scheme; effigy burned amidst slogan-shouting.

बागेश्वर। पुरानी पेंशन योजना यानी ओपीएस बहाली की मांग को लेकर बागेश्वर में कर्मचारी संगठनों का आक्रोश देखने को मिला। कर्मचारियों ने तहसील हाइडिल गेट से नगर भ्रमण करते हुए नुमाइश मैदान तक जुलूस निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नुमाइश मैदान पहुंचकर पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और सांसदों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किया जाए, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और यूकेडी नेता वरुण चंदोला ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को जायज बताते हुए उनके आंदोलन का समर्थन किया।


संबंधित आलेख: