• Home
  • News
  • Uttarakhand: Encounter between police and criminals! History sheeter injured after being shot in the leg, officers questioned him

उत्तराखण्डः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, अधिकारियों ने की पूछताछ

editor
  • Awaaz Desk
  • May 12, 2025 07:05 AM
Uttarakhand: Encounter between police and criminals! History sheeter injured after being shot in the leg, officers questioned him

रुड़की। रुड़की में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश रोहित राणा पुत्र महावीर करौंदी गांव का निवासी बताया गया है जिस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही बीती रात सालियर में हुई फायरिंग का भी वह मुख्य आरोपी है। घायल बदमाश रोहित को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद सुयाल और सीओ नरेंद्र पंत ने पूरी घटना की जानकारी ली है। बता दें कि बीती शाम सालियर में ढाबे पर एक पंचायत के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई थी जिसमें नईम नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल युवक ने पुलिस को बताया था कि गोली रोहित राणा नाम के युवक द्वारा चलाई गई है। रोहित बाबू हत्याकांड में भी आरोपी रह चुका है और हिस्ट्रीशीटर भी है। वहीं देर रात तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। गंगनहर पुलिस द्वारा सालियर और रुड़की के बीच में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक युवक बिना नंबर की बाइक पर पुलिस को आता दिखाई दिया, जिसे रोकने पर वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह फिसलकर गिर गया और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस रोहित का अन्य अपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुटी है।


संबंधित आलेख: