• Home
  • News
  • Uttarakhand: Encounter between police and criminals! Two robbers injured after being shot in the leg

उत्तराखण्डः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! पैर में गोली लगने से घायल हुए दो लुटेरे

editor
  • Awaaz Desk
  • February 15, 2025 05:02 AM
Uttarakhand: Encounter between police and criminals! Two robbers injured after being shot in the leg

नानकमत्ता। उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नानकमत्ता निवासी रईस अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि तीन बदमाशों ने उनके घर में घुसकर हथियारों के बल पर ज्वेलरी और नगदी लूटी है। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की चेकिंग की गई और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाते हुए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दोनों ही बदमाशों को पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अली जमा और जुबेर बताया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद की है।
 


संबंधित आलेख: