• Home
  • News
  • Uttarakhand: Encounter between police and wanted criminal! He got injured after being shot in the leg, SSP reached the spot

उत्तराखण्डः पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़! पैर में गोली लगने से हुआ घायल, मौके पर पहुंचे एसएसपी

editor
  • Awaaz Desk
  • February 26, 2025 06:02 AM
Uttarakhand: Encounter between police and wanted criminal! He got injured after being shot in the leg, SSP reached the spot

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती किया हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश 307, 376 जैसे मुकदमों में जेल जा चुका है। पुलिस पर हमला करने और एक होमगार्ड को घायल करने के बाद से फरार चल रहा था, जिसके बाद बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बदमाश का नाम साबिर है, जो अहबाब नगर रानीपुर का रहने वाला है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने घटनास्थल का दौरा किया और हॉस्पिटल पहुंचकर घायल बदमाश की जानकारी ली। 


संबंधित आलेख: