• Home
  • News
  • Uttarakhand: Entrance festival was celebrated with gaiety in Salonj Government Inter College, Takula! Schools with maximum number of new admissions and enrollments will get reward, Deputy Director Sauni counted the facilities

उत्तराखण्डः ताकुला के सलौंज राजकीय इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेशोत्सव! सर्वाधिक नवप्रवेश व नामांकन करने वाले विद्यालयों को मिलेगा इनाम, उप निदेशक सौनी ने गिनाई सुविधाए

editor
  • Awaaz Desk
  • April 20, 2022 09:04 AM
Uttarakhand: Entrance festival was celebrated with gaiety in Salonj Government Inter College, Takula! Schools with maximum number of new admissions and enrollments will get reward, Deputy Director Sauni counted the facilities

आज ताकुला के राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज में शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा जगमोहन सौनी द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अभिभावकों व बच्चों को सरकार की योजनाओं को गिनाया और अधिक से अधिक लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने की अपील की। उन्होंने बताया कि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड के निर्देशानुसान विकासखंड में एक ऐसे प्राथमिक विद्यालय व एक माध्यमिक विद्यालय को दस हजार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा जिसमें सर्वाधिक नवप्रवेश व नामांकन होगा। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार द्वारा अभिभावकों से अपील करते हुए अधिक से अधिक लोग बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाएं। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था है सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आए दिन योजनाएं बना रही है। वहीं ब्लाक मेंटर डॉ. वीसी पाण्डेय ने सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा, डॉ. ललित पाठक, प्रमोद मेहरा, भुवन सिराड़ी, हुकुम सिंह, संजय पाण्डे, विनय साल, देवेन्द्र जोशी सहित जनप्रतिनिधि आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की।


संबंधित आलेख: