• Home
  • News
  • Uttarakhand: Expiry date goods were being sold in malls and medical stores of Haldwani! FDA raid exposed, created panic

उत्तराखण्डः हल्द्वानी के मॉल्स और मेडिकल स्टोरों पर बिक रहा था एक्सपायरी डेट का सामान! एफडीए की छापेमारी में खुली पोल, मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz Desk
  • July 27, 2024 06:07 AM
Uttarakhand: Expiry date goods were being sold in malls and medical stores of Haldwani! FDA raid exposed, created panic

हल्द्वानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीम ने शहर के मॉलों, मेडिकल स्टोरों और जनरल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान मुखानी स्थित मॉल में एक्सपायरी डेट का आटा, बिस्किट, आचार समेत कई खाद्य सामग्री को जब्त किया गया। कई दुकानों में एक्सपायरी मसाले, बिस्किट, दवाइयां समेत कई चीजें मिली। कई दुकानों में 1 साल पहले एक्सपायर हुए मसाले समेत अन्य खाने-पीने की वस्तुएं भी मिलीं। मेडिकल स्टोर में जांच की गई तो कई दवाई एक्सपायर मिली, जिसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए एक्सपायरी दवाओं को अलग रखने के निर्देश दिए। छापेमारी के दौरान मेडिकल लाइसेंस की भी जांच की गई। जिन दुकानों में एक्सपायरी उत्पाद मिले हैं उनके चालान भी किए गए हैं। वहीं एफडीए की छापेमारी से मेडिकल संचालकों और माल संचालकों में हड़कंप मचा गया।


संबंधित आलेख: