• Home
  • News
  • Uttarakhand: Farmers reached Rudrapur Collectorate! Protested by taking out a tractor rally, sloganeering against the government

उत्तराखण्डः रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान! ट्रैक्टर रैली निकालकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

editor
  • Awaaz Desk
  • February 21, 2024 10:02 AM
 Uttarakhand: Farmers reached Rudrapur Collectorate! Protested by taking out a tractor rally, sloganeering against the government

रुद्रपुर। देशभर में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने ट्रेक्टर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। विगत वर्ष किसानों ने एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन किया था। किसानों ने केंद्र सरकार को अपनी मांगों को मनवाने के लिए भारी मात्रा में गाजीपुर बॉर्डर पर एकत्र हुए थे। यह प्रदर्शन लगभग 13 महीने 13 दिन चला था। जब सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया था तब गाजीपुर बॉर्डर का किसानों का प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था, लेकिन वह सरकार का आश्वासन अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा कहा गया था कि 21 फरवरी को देशभर में किसने की ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इसी के चलते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के आह्वान पर पूरे देश भर में आज किसान अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसका असर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भी देखा जा रहा है यहां पर किसान अपने ट्रैक्टरों की रैली निकालते हुए रुद्रपुर पहुंचे। जहां किसानों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।


संबंधित आलेख: