• Home
  • News
  • Uttarakhand: Fearless thieves broke the locks of four shops in Chamoli! Police examined CCTV footage

Uttarakhand: चमोली में बेखौफ चोरों ने तोड़ डाले चार दुकानों के ताले! पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

editor
  • Awaaz Desk
  • February 02, 2024 11:02 AM
Uttarakhand: Fearless thieves broke the locks of four shops in Chamoli! Police examined CCTV footage

चमोली। चमोली से बड़ी खबर सामने आई है, यहां गोपेश्वर नगर में बेखौफ चोरों ने बीती रात अलग-अलग क्षेत्रों में चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोरी की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकान स्वामियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक माह पूर्व नगर के मुख्य तिराहे के समीप मोबाइल फोन की दुकान में भी शटर तोड़कर चोर लाखों के मोबाइल चुरा ले गए थे। पुलिस ने इस घटना में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया था। इधर चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस से चोरियों का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


संबंधित आलेख: