• Home
  • News
  • Uttarakhand: First board meeting of BKTC! A budget of Rs 127 crore passed for Badrinath-Kedarnath temple

उत्तराखण्डः बीकेटीसी की पहली बोर्ड बैठक! बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के लिए 127 करोड़ का बजट पारित

editor
  • Awaaz Desk
  • July 09, 2025 01:07 PM
Uttarakhand: First board meeting of BKTC! A budget of Rs 127 crore passed for Badrinath-Kedarnath temple

देहरादून। बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बुधवार को पहली बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 127 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। समिति के अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी की अध्क्षता में बदरी विशाल और बाबा केदार की आरती के साथ बैठक शुरू हुई। वित्त अधिकारी मनीष  कुमार उप्रेती ने बजट मंदिर समिति बोर्ड के समक्ष रखा। बैठक में चर्चा के बाद बजट का अनुमोदन हुआ। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ धाम के लिए 64,2227070 के बजट का प्रावधान किया गया है। इसे प्रस्तावित आय माना गया है। वहीं, केदारनाथ धाम के लिए 628770000 बजट का प्रावधान है। आय के सापेक्ष केदारनाथ धाम के लिए करीब 40 करोड़ रुपये व्यय दिखाया गया है। इसी तरह बदरीनाथ धाम के लिए  प्रस्तावित आय के सापेक्ष 56 करोड़ व्यय दिखाया गया है। बता दें कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 8 जुलाई 2025 तक 2478963 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिये हैं। जिनमें से बदरीनाथ धाम में 1137628 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं। केदारनाथ धाम में 1341335 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये हैं।


संबंधित आलेख: