• Home
  • News
  • Uttarakhand: Flood of devotees gathered in Chardham Yatra, all old records broken, doors will be closed soon

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड,जल्द बंद होंगे कपाट

editor
  • Tapas Vishwas
  • October 21, 2023 02:10 PM
Uttarakhand: Flood of devotees gathered in Chardham Yatra, all old records broken, doors will be closed soon

कोविड के बाद वर्ष 2022 का चारधाम यात्रा का सीजन काफी अच्छा रहा है। परंतु 2023 में तो चारधाम यात्रा ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। खासकर इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं।

चार धाम यात्रा पूरी होने में अभी बीस दिन का समय शेष है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे। जिसके बाद चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। वर्षा काल के दौरान राजमार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान कुछ दिन तीर्थ यात्रा बाधित हुई। परंतु वर्षा काल के बाद चारधाम यात्रा फिर पटरी पर लौटी और नया रिकार्ड तीर्थयात्रा ने बनाया है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। कोविड से पहले और आपदा के बाद वर्ष 2019 में अच्छी यात्रा चली। जिसमें गंगोत्री धाम में 5.30 लाख और यमुनोत्री धाम में 4.66 लाख यात्री पहुंचे थे। जबकि 2022 में गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.24 लाख तीर्थयात्री व यमुनोत्री धाम में 4.85 लाख तीर्थयात्री पहुंचे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित चार धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव पर पीक सीजन पर तीर्थ यात्रियों की चहल-पहल रही है। अभी कपाट बंद होने बीस दिन का समय है। इस बार चारधाम यात्रा के व्यवसायियों का व्यापार भी पटरी पर लौटा है। कोविड के कारण व्यापार जो असर पड़ा था उसकी काफी हद तक भरपाई अच्छे सीजन से पूरी हुई है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला सीजन है। जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा है। तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं।


यात्रियों की स्थिति
वर्ष ...... .गंगोत्री .......   यमुनोत्री
2023..... 856041....701428 (20 अक्टूबर तक)
2022.. 624451.....   485635
2019...530097.....466699
2018.. 477975.....393943
2017. .410642.... 397100
2016 ..287679... 160563
2015....160701 ...123260
2014....59704......38244
2013....206456.....238140


संबंधित आलेख: