• Home
  • News
  • Uttarakhand: Flood of faith in Haridwar! Dharmanagari echoed with the cheers of Bam-Bam Bhole, police personnel deployed at every nook and corner

उत्तराखण्डः हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब! बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात

editor
  • Awaaz Desk
  • March 07, 2024 07:03 AM
Uttarakhand: Flood of faith in Haridwar! Dharmanagari echoed with the cheers of Bam-Bam Bhole, police personnel deployed at every nook and corner

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में चल रही शारदीय कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में है कल महाशिवरात्रि पर्व है जिस कारण हरिद्वार में भारी संख्या में कांवड़िए गंगा जल भरने पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है, जिससे हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि कल महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। इस कारण दो दिन भारी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार आ रहे हैं। इसको देखते हुए हमारे द्वारा रूट डायवर्जन भी किया गया है। साथ की काफी संख्या में कावड़िया राजाजी नेशनल पार्क से गुजरते हैं, इसको देखते हुए लाइट की व्यवस्था भी की गई है। जितने भी कांवड़िए हरिद्वार आ रहे हैं उनको हर की पौड़ी के समीप बनी पार्किंग में भेजा जा रहा है, जिससे कांवड़ियों को परेशानी न हो।


संबंधित आलेख: