• Home
  • News
  • Uttarakhand: Flood of faith in Haridwar on the Amavasya of Pitru Paksha! Assam CM also arrived, said a big thing about Sanatan Dharma

उत्तराखण्डः पितृपक्ष की अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब! असम के सीएम भी पहुंचे, सनातन धर्म को लेकर कही बड़ी बात

editor
  • Awaaz Desk
  • October 14, 2023 08:10 AM
 Uttarakhand: Flood of faith in Haridwar on the Amavasya of Pitru Paksha! Assam CM also arrived, said a big thing about Sanatan Dharma

देहरादून। पितृपक्ष की अमावस्या पर आज हर की पैड़ी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही यहां श्रद्धालु भारी संख्या में गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी हरिद्वार के प्राचीन नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां पितरों के लिए पूजन करने के बाद उन्होंने कहा कि सनातन कभी खत्म नहीं हो सकता। बताया कि वह हर साल अमावस्या के दिन  प्राचीन नारायणी शिला मंदिर आने की कोशिश करते है। आज भी वह पितृ अमावस्या के मौके पर नारायणी शिला मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म पर की जा रही लगातार बयान बाजी पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि सनातन और सनातन से जुड़ी परंपराएं इस देश में खत्म हो जाए,लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि जब वह लोग भी नहीं थे तब से सनातन धर्म था। करीब 5000 साल पूर्व से सनातन धर्म और उससे जुड़ी परंपराएं चलती आ रही है। सनातन धर्म की की परंपराएं आगे भी इसी तरह चलती रहेगी। वहीं गठबंधन द्वारा की जा रही बयान बाजी पर उन्होंने कहा कि यह जो गठबंधन के लोग सनातन धर्म पर बयानबाजी कर रहे है यह पाप का कार्य कर रहे हैं और इस पाप के लिए भारत के लोग उन्हें 2024 में जवाब देंगे।


संबंधित आलेख: