• Home
  • News
  • Uttarakhand: Food department raids Haldwani! Launches mobile food analysis van, testing is being done on the spot

उत्तराखण्डः हल्द्वानी में खाद्य विभाग की की छापेमारी! शुरू की मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन, हाथों-हाथ हो रही जांच

editor
  • Awaaz Desk
  • March 06, 2025 09:03 AM
Uttarakhand: Food department raids Haldwani! Launches mobile food analysis van, testing is being done on the spot

हल्द्वानी। होली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोर भी अब सक्रिय हो गए हैं। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपलिंग की कार्रवाई के साथ-साथ मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की जांच शुरू की है। जहां मिलावट की संभावना पर उपभोक्ता हाथों-हाथ खाद्य पदार्थो के नमूने की जांच कर सकता है। इतना ही नही मिलावट की संभावना और सैंपल फेल होने पर विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं, जिस पर विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में कुछ ज्यादा ही मिलावटखोरी होती है, क्योंकि उस दौरान मिठाई हो या अन्य खाद्य पदार्थ की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में खपत को पूरा करने के लिए मिलावटखोर जमकर मिलावटखोरी को अंजाम देते हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इस दौरान उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग कुमाऊं मंडल राजन सिंह कठैत ने बताया कि खाद्य पदार्थों पर मिलावट को रोकने के लिए समय-समय पर छापेमारी की जाती है। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दी जाती है जिसमें काफी समय लग जाता है। त्योहारों के मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन शुरू की है। इस वैन लैब में अपना खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को खरीदे हुए खाद्य पदार्थ पर मिलावट की संभावना है तो वह 50 रुपये जमा करके खाद्य विश्लेषणशाला वैन में हाथों हाथ सैंपल जांच करवा सकता है।


संबंधित आलेख: