• Home
  • News
  • Uttarakhand: Forest fire increased tension! Instructions given to Divisional Commissioner, DM and SSP for continuous monitoring, taking moment-to-moment updates.

उत्तराखण्डः जंगलों की आग ने बढ़ाई टेंशन! पल-पल की अपडेट ले रहे मण्डलायुक्त, डीएम और एसएसपी को लगातार मानिटरिंग के दिए निर्देश

editor
  • Awaaz Desk
  • April 28, 2024 04:04 AM
Uttarakhand: Forest fire increased tension! Instructions given to Divisional Commissioner, DM and SSP for continuous monitoring, taking moment-to-moment updates.

हल्द्वानी। वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को लेकर कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि सड़क पर आग की घटनाओं हेतु फायर बिग्रेड की मानिटरिंग सम्बन्धित मण्डल के जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा की जायेगी। बताया कि जिन क्षेत्रों में आग लगती है सम्बन्धित गांवों के ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी नोडल अधिकारी नामित कर दिये हैं। आयुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों वनाग्नि की घटनायें होती है सम्बन्धित क्षेत्रों के डीएफओ, रेंज अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस आपसी समन्वय के साथ कार्यों को युद्व स्तर पर करें। आयुक्त दीपक रावत ने वनाग्नि के सम्बन्ध में बताया कि कुमाऊं मण्डल में शनिवार को सायं 4 बजे तक पिथौरागढ, बागेश्वर, चम्पावत व उधमसिंह नगर मेंं आग की कोई घटना नहीं पाई। उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल के डिवीजन हल्द्वानी, नैनीताल व रामनगर में संवेदनशील क्षेत्रो में कुछ आग घटनायें हुई है। टीमें रात-दिन लगातार इन क्षेत्रों आग बूझाने के लिए कार्य कर रही हैं। आग पर बेहतर तरीके से काबू पाने लिए सभी जिलाधिकारी एवं डीएफओ को निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि  पीआरडी एवं होमगार्ड की अतिरिक्त फोर्स की तैनाती जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर एवं अल्मोडा द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा अतिरिक्त फोर्स जो वनाग्नि क्षेत्रों में जायेगी उन्हें प्रशिक्षण दे दिया है साथ ही वन विभाग में अतिरिक्त वाहनों की जो डिमांड आई थी अतिरिक्त वाहन उपलब्ध करा दिये हैं। आयुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में आग लगती है सबसे पहले ग्रामवासी को पता चलता है। जहां-जहां आग लगती है सम्बन्धित क्षेत्रों के ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को नोडल नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां सडक पर आग लगती है फायर ब्रिग्रेड की मानिटरिंग जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा मानिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं।


संबंधित आलेख: