• Home
  • News
  • Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat has come on the road! Rawat's car started hesitating in the terrible pits, then the former CM sat on the pits

उत्तराखंड: सड़क पर आ गए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत! भयंकर गड्ढों में हिचकोले लेनी लगी गाड़ी तो गड्ढों पर ही बैठ गए पूर्व सीएम

editor
  • Awaaz Desk
  • May 26, 2022 12:05 PM
Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat has come on the road! Rawat's car started hesitating in the terrible pits, then the former CM sat on the pits

उत्तराखंड में विपक्ष रोज नए नए मुद्दों पर सरकार को घेरता है। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नित नए दिलचस्प तरीको से बीजेपी की उत्तराखंड सरकार को आड़े हाथों लेते रहते है। इस बार भी धामी सरकार को निशाना बनाने के लिए हरीश रावत रोड पर आ गए। अरे रोड पर पर आ गए का वो मतलब नही जो आपने अभी सोचा। रोड पर आ गए मतलब हरीश रावत सड़क पर बैठ गए और सड़कों के गड्ढों पर धामी सरकार को घेरा।

 बरेली रोड क्षेत्र में मोटाहल्दू के पास नेशनल हाईवे 109 का निर्माण कार्य अधर पर लटकी हुआ है इस मार्ग में जगह जगह गड्ढे पानी का भराव कीचड़ फैला हुआ है जिसे दुरुस्त करने का बोझ कोई उठाना नही चाहता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन्ही गड्ढों के आगे भीषण गर्मी में धरना देकर बैठ गए। उनकी वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि उपचुनाव में चंपावत में प्रचार करने के बाद हरीश रावत सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे गुरुवार दोपहर जब वो हरिद्वार को निकले तो एनएच 109 से जब उनका काफिला गुजरने लगा तो सड़क पर जगह जगह गड्ढों में उनकी गाड़ी हिचकोले लेने लगी।सड़क पर गड्ढों के सिवा कुछ नही था। ये देखकर हरीश रावत ने अपना काफिला रुकवाया और पता किया कि यहां ऐसा हाल क्यो है।

जानकारी जुटाने पर पता चला कि एनएच 109 का निर्माण कार्य  वर्षों लंबित है जिस वजह से गड्ढे ठीक नही हो सके,निर्माण कार्य अधूरा रहने की वजह से गड्ढे बढ़ते ही जा रहे हैं। हरीश रावत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन से अभिलम्ब एनएच 109 का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का आगाह किया है।


संबंधित आलेख: