• Home
  • News
  • Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat lost by more than 14,000 votes on his wedding anniversary!

उत्तराखंड:अपनी शादी की सालगिरह पर 14 हज़ार से ज़्यादा वोटों से हारे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत!सुबह से कर रहे थे पूजा अर्चना

editor
  • Kanchan Verma
  • March 10, 2022 08:03 AM
Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat lost by more than 14,000 votes on his wedding anniversary!

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी शादी की सालगिरह के दिन बुरी तरह हार गए। हरीश रावत लाल कुआं सीट से प्रत्याशी थे, वहीं उनके विपक्ष में मोहन बिष्ट बीजेपी प्रत्याशी थे, मोहन बिष्ट ने 14 हज़ार से ज्यादा वोट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरा दिया है, हालांकि अभी चुनाव आयोग ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है ,लेकिन सभी राउंड की काउंटिंग खत्म हो चुकी है,जिसमे साफ हो गया कि हरीश रावत को करारी शिकस्त मिली है। हरीश रावत ने अपने घर के मंदिर में आज सुबह ही भगवान के दर्शन किए थे और एक पूजा भी आयोजित करवाई थी,यह पूजा उत्तराखंड के चुनाव नतीजे आने के दिन हुई, हरीश रावत ने अपने घर पूजा पाठ के चित्र भी सोशल मीडिया पर जारी किए थे। ये पूजा अर्चना उनकी शादी की सालगिरह के लिए की गई थी।
 आपको बता दें भाजपा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में  इतिहास रचते हुए दोबारा सरकार बनाने जा रही है।मतगणना के अब तक के रुझानों से जो नतीजे सामने आए हैं उससे फिलहाल इन तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। मणिपुर की बात करें तो मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने हेनीगांग सीट पर 17 हज़ार से ज्यादा वोट से जीत हासिल कर ली है।  उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीट है जिसमें से करीब 46 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है, बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है और भाजपा 46 सीटों पर स्पष्ट बहुमत बना दी दिखाई दे रही है।


संबंधित आलेख: