• Home
  • News
  • Uttarakhand: Former Purola MLA Rajesh Juwantha passes away! A wave of mourning descends on the constituency, with CM Dhami expressing grief.

उत्तराखण्डः पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन! विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर, सीएम धामी ने जताया दुख

  • Awaaz Desk
  • December 22, 2025 11:12 AM
Uttarakhand: Former Purola MLA Rajesh Juwantha passes away! A wave of mourning descends on the constituency, with CM Dhami expressing grief.

उत्तरकाशी। पुरोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर पर तमाम राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। राजेश जुवांठा ने वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। अपने कार्यकाल के दौरान वे ईमानदार, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे। आम जनता के साथ उनकी सहज उपलब्धता और व्यवहार की क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष सराहना की जाती रही। वे उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारीलाल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, प्यारेलाल हिमानी, राजपाल पंवार, बलदेव रावत, रामचंद्र पंवार, उपेंद्र असवाल, कवीन्द्र असवाल, गोविंद राम, मनमोहन चौहान आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राजेश जुवांठा का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।


संबंधित आलेख: