• Home
  • News
  • Uttarakhand: Fraud worth crores from Dehradun's production company in the name of making web series! The victim reached the shelter of the police, investigation started

उत्तराखण्डः वेब सीरीज बनाने के नाम पर देहरादून की प्रोडेक्शन कंपनी से करोड़ों की धोखाधड़ी! पुलिस की शरण में पहुंचा पीड़ित, जांच शुरू

editor
  • Awaaz Desk
  • January 04, 2024 06:01 AM
Uttarakhand: Fraud worth crores from Dehradun's production company in the name of making web series! The victim reached the shelter of the police, investigation started

देहरादून। देहरादून की एक प्रोडेक्शन कंपनी से मुंबई के एक आरोपी ने वेब सीरीज बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर दी। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा और तहरीर सौंपी। जिसके बाद मुंबई निवासी आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बंगाली कोठी के पास स्थित कंपनी जेएसआर प्रोडक्शन के पार्टनर तरुण सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी उत्तराखंड के साथ ही देश-विदेश में कई फिल्म, गाने और वेब सीरीज रिकॉर्ड कर चुकी है।

नवंबर 2021 में उनके पार्टनर जय शेख ने उनकी मुलाकात चंद्रकांत सिंह निवासी प्रमुख हाइट्स बीरा देसाई रोड अंधेरी वेस्ट मुंबई से कराई। तरुण सिंह हरिद्वार बाईपास रोड पर जेएसआर होटल का संचालक भी है। उसी होटल में ही चंद्रकांत सिंह से मुलाकात हुई थी। चंद्रकांत सिंह ने खुद को फिल्म इंडस्ट्रीज में बड़े डायरेक्टर के तौर पर बताया। उसने कहा वह कई निर्माताओं के साथ फिल्म बन चुका है। इसके बाद चंद्रकांत सिंह जनवरी 2023 में तरुण से मिला। उसने उनके प्रोडक्शन हाउस के जरिए उत्तराखंड में फैशन स्ट्रीट नाम की वेब सीरीज बनाने का झांसा दिया। साथ ही फिल्म रिकॉर्डिंग पर सब्सिडी का लालच भी दिया। 

चंद्रकांत सिंह ने कहा अभिनेता हेमंत पांडे सहित 17 जाने-माने कलाकार इस वेब सीरीज में काम करेंगे। तरुण सिंह रावत आरोपी के झांसे में आ गया। साथ में काम करने को राजी हो गया। साथ ही आरोपी के साथ वेब सीरीज निर्माण को लेकर अनुबंध भी बनाया गया। उसके बाद चंद्रकांत सिंह ने कई बार तरुण सिंह रावत के पूरे होटल को बुक करने के साथ ही फिल्म प्रोडक्शन के सारे सामान की बुकिंग कर दी। ऐसा कई बार किया गया। इसके बाद भी कोई रिकॉर्डिंग नहीं हुई। आरोपी ने पीड़ित को हर बार झांसा दिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


संबंधित आलेख: