• Home
  • News
  • Uttarakhand: Friendship Gate will not be built on India Nepal yet, possible only after the code of conduct is removed

उत्तराखंड:भारत नेपाल पर अभी नही बनेगा मैत्री गेट,आचार संहिता हटने के बाद ही सम्भव

editor
  • Kanchan Verma
  • January 25, 2022 05:01 AM
Uttarakhand: Friendship Gate will not be built on India Nepal yet, possible only after the code of conduct is removed

भारत-नेपाल बार्डर पर अब भव्य मैत्री गेट अब विधानसभा चुनाव के बाद ही बन पाएगा,उत्तराखंड शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को मैत्री गेट के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गयी थी लेकिन चुनावों की वजह से फ़िलहाल आचार संहिता लगने के चलते मैत्री गेट का निर्माण अभी सम्भव नही है।
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता महिपाल रावत ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद गेट के निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस गेट के लिए 72.43 लाख रुपये की घोषणा की थी जो  खटीमा के मेलाघाट गांव में बनाया जाना है। आचार संहिता लगने के चलते लोनिवि की ओर से गेट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है। यूएस नगर के खटीमा ब्लॉक के मेलाघाट गांव की सीमाएं नेपाल से लगी हुई हैं। मेलाघाट गांव में नाव घाट, सुंदरनगर, नगरा तराई के रास्ते नेपाल से भारी संख्या में लोग उत्तराखंड आकर खरीदारी करते हैं। राज्य से भी पर्यटक मेलाघाट गांव से नेपाल घूमने के लिए जाते हैं।


संबंधित आलेख: