उत्तराखण्डः 10वीं में ऊधम सिंह नगर के गरिमेय जोशी को मिले 99.6 प्रतिशत! टॉप किया उत्तराखण्ड, परिवार में खुशी की लहर
रुद्रपुर। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उधम सिंह नगर में एमेनिटी पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र गरिमेय जोशी ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान पाया है। हालांकि उधम सिंह नगर जिले के कई स्कूलों के छात्रों ने अच्छे नंबरों से पास होकर बेहतर प्रदर्शन किया हैं। वहीं गरिमेय जोशी के घर पर बधाइयों का तांता लगा है। गरिमेय जोशी ने अपने उत्तराखंड टॉप करने का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, छोटी बहन के साथ-साथ अपने गुरुजनों को दिया है। गरिमेय जोशी के अव्वल नंबरों से पास होने पर परिवार में खुशी की लहर है। गरिमेय जोशी के पिता तथा माता ने कहा कि गरिमेय बहुत ही शांत व्यवहार के है और पढ़ाई साथ-साथ खेल में भी रूचि रख