• Home
  • News
  • Uttarakhand: Giant bear seen again in Lalkuan! There is panic among the people, animals are moving towards the population in search of water.

उत्तराखण्डः लालकुआं में फिर दिखा विशालकाय भालू! लोगों में मचा हड़कम्प, पानी की तलाश में आबादी की ओर रूख कर रहे जानवर

editor
  • Awaaz Desk
  • April 26, 2024 06:04 AM
 Uttarakhand: Giant bear seen again in Lalkuan! There is panic among the people, animals are moving towards the population in search of water.

लालकुआं। लालकुआं के आबादी वाले क्षेत्र में स्थित स्लीपर फैक्ट्री में देर रात फिर से विशालकाय भालू के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो दिन पूर्व ही वन विभाग ने भालू का रैस्क्यू कर उसे जंगल में पहुंचाया था। बीती मंगलवार को आइटीबीपी और स्लीपर फैक्ट्री के बीच से वन विभाग द्वारा भालू को रेस्क्यू कर जंगल में पहुंचाया गया था जिसके बाद भालू आज फिर देर रात पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया, जहां स्लीपर को पकाने के लिये बनाये गये तालाब में पानी पीने पहुंच गया।

रात्रि में स्लीपर फैक्ट्री में चहल कदमी करता हुआ भालू फैक्ट्री के कर्मचारियों ने देखा जिससे फैक्ट्री परिसर में फिर से हड़कंप मच गया और घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं मौके पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगरी, एसडीओ अनिल जोशी, गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी सहित पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे। साथ ही रेस्क्यू टीम के प्रशिक्षित सदस्य भी मौजूद रहे। विदित रहे की टांडा के जंगल में पानी का अभाव होने के चलते जंगली जानवर आबादी की ओर को रुख कर रहे हैं, लालकुआं में दो दिनों में भालू की दस्तक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।


संबंधित आलेख: