• Home
  • News
  • Uttarakhand: Giant bear seen in Lalkuan! There was panic among the people, after a lot of effort the forest department did the rescue.

उत्तराखण्डः लालकुआं में दिखा विशालकाय भालू! लोगों में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

editor
  • Awaaz Desk
  • April 24, 2024 07:04 AM
Uttarakhand: Giant bear seen in Lalkuan! There was panic among the people, after a lot of effort the forest department did the rescue.

लालकुआं। जंगल से पानी की तलाश में निकला एक विशालकाय भालू आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। भालू की दस्तक की खबर से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक देर रात जंगल से निकलकर भालू 25 एकड़ झोपड़पट्टी कॉलोनी के रास्ते इंडियन ऑयल लिंक रोड से होते हुए स्लीपर फैक्ट्री में घुस गया। इस दौरान भालू को देखकर वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ सी मच गई। इस दौरान राहगीरों ने दूर से उसकी वीडियो भी बनाई। इसके बाद भालू रेलवे स्लीपरों के चट्टों के बीच से छुपता हुआ रात्रि 12 बजे स्लीपर फैक्ट्री से बाहर निकला और आईटीबीपी की ओर दौड़ने लगा। कई बार आईटीबीपी के अंदर और बाहर आने-जाने के बाद वह आईओसी डिपो में भी दाखिल हुआ और वहां से बाहर आ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ गौला अनिल कुमार जोशी, वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आयुष उनियाल, वन आरक्षी नीरज रावत और वन कर्मी हरीश शर्मा और उनकी टीम ने भालू को ट्रेंकुलाइज करने के लिए ऑपरेशन चलाया। करीब सवा एक बजे तक भालू स्लीपर फैक्ट्री और आईओसी डिपो के बीच झाड़ियां में छुपा हुआ था, जबकि वन विभाग की टीम सड़क एवं रेल पटरी दोनों जगह तलाश करती रही, वहीं कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने भालू को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। 
 


संबंधित आलेख: