• Home
  • News
  • Uttarakhand: Girdhari Lal Sahu’s troubles mount in the Rekha Arya case; SIT issues a notice.

उत्तराखण्डः रेखा आर्या प्रकरण में गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें बढ़ीं! एसआईटी ने जारी किया नोटिस

editor
  • Awaaz Desk
  • October 23, 2026 12:10 PM
Uttarakhand: Girdhari Lal Sahu’s troubles mount in the Rekha Arya case; SIT issues a notice.

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े विवादों के बीच एसआईटी और बरेली विकास प्राधिकरण की दोहरी कार्रवाई सामने आई है। एक तरफ जहां एसआईटी ने गिरधारी लाल साहू उर्फ ‘पप्पू गिरधारी’ के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ बरेली स्थित 12 हजार वर्ग मीटर में फैले एक आलीशान फार्म हाउस के अवैध निर्माण का मामला भी उजागर हो गया है। जांच टीम साहू की तलाश में बरेली और हल्द्वानी स्थित उनके संभावित ठिकानों पर पहुंची, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। फोन बंद कर साहू के भूमिगत होने के बाद एसआईटी ने कानूनी शिकंजा कसते हुए उनके परिजनों को नोटिस तामील कराया है। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि साहू तत्काल जांच में उपस्थित हों, अन्यथा आगे कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बगैर नक्शा पास बने फार्म हाउस पर बीडीए की नजर
विवाद के तूल पकड़ते ही बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र स्थित लालपुर गांव का एक फार्म हाउस जांच के घेरे में आ गया है। बीडीए की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब 12 हजार वर्ग मीटर में बने इस फार्म हाउस का नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया है। इस परिसर में तीन मंजिला आलीशान कोठी, गेस्ट हाउस और स्वीमिंग पूल का निर्माण किया गया है। वर्ष 2024 में साहू के करीबी द्वारा कंपाउंडिंग (शमन) के लिए आवेदन तो किया गया, लेकिन शुल्क जमा न होने से प्रक्रिया अधूरी रह गई। बीडीए के अभिलेखों के अनुसार, फार्म हाउस परिसर की जमीन अलग-अलग गाटा संख्याओं में बंटी है। इसमें से 3300 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नाम पर दर्ज पाया गया है। बाकी जमीन ‘कृष्णा वैष्णवी इंटरप्राइजेज’ के नाम है, जिसकी शेयरधारिता का विवरण रेखा आर्या के पूर्व चुनावी हलफनामे में भी दर्ज बताया जा रहा है।


संबंधित आलेख: