• Home
  • News
  • Uttarakhand: Govt. ITI has been opened, but where will the teachers come from? Teacher is not for copa course in Ramnagar Kanya ITI, committee submitted memorandum with truth

उत्तराखण्डः सरकार! आईटीआई तो खोल दी, लेकिन टीचर कहां से आयेंगे? रामनगर कान्या आईटीआई में कोपा कोर्स के लिए नहीं है शिक्षक, सच के साथ समिति ने सौंपा ज्ञापन

editor
  • Awaaz Desk
  • July 30, 2022 08:07 AM
Uttarakhand: Govt. ITI has been opened, but where will the teachers come from? Teacher is not for copa course in Ramnagar Kanya ITI, committee submitted memorandum with truth

एक तरफ उत्तराखण्ड की सरकारें बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपाती रहती है, वहीं दूसरी तरफ समय-समय पर शैक्षणिक संस्थानों में न केवल सुविधाओं का अभाव देखने को मिलता है बल्कि टीचरों की कमी के मामले भी सामने आते रहते हैं।

कुछ ऐसा ही एक मामला रामनगर कान्या के राजकीय आईटीआई से सामने आया है, यहां लंबे समय से कोपा कोर्स के लिए शिक्षक ही नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में ‘सच के साथ समिति’ ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजना निदेशालय उत्तराखण्ड के निदेशक को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में कहा गया कि राजकीय आईटीआई रामनगर कान्या में कोपा कोर्स संचालित है लेकिन कम्प्यूटर शिक्षक नहीं होने से प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को पढ़ाई में खासी परेशानियां आ रही हैं। ज्ञापन में आगे कहा गया कि जब आईटीआई में उक्त कोर्स संचालित है तो छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षक की नियुक्ति भी अनिवार्य है। ऐसे में यहां जल्द से जल्द कंप्यूटर शिक्षक की तैनाती की जाए।

चेताते हुए कहा गया कि अगर शीघ्र ही शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई तो समिति अभिवावकों के साथ उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में दीप जोशी, वीसी पंत आदि मौजूद थे।


संबंधित आलेख: