• Home
  • News
  • Uttarakhand: Grand inauguration of Shaurya Mahotsav in Tharali! CM Dhami paid tribute to the martyrs, participated in Tiranga Yatra

उत्तराखण्डः थराली में शौर्य महोत्सव का भव्य आगाज! शहीदों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

  • Awaaz Desk
  • June 06, 2025 09:06 AM
Uttarakhand: Grand inauguration of Shaurya Mahotsav in Tharali! CM Dhami paid tribute to the martyrs, participated in Tiranga Yatra

चमोली। थराली में आज तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का भव्य आगाज हो गया। इस दौरान अमर बलिदानी भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव के दौरान सेना के जवानों ने बैंड धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर देवाल की प्रसिद्ध धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि आज का भारत नया भारत है, जिसे सेना ने बनाया है। जो दुश्मन के घर में जाकर आतंकवादी को जवाब देता है। कहा कि पहले सेना को सामान ही नहीं मिलता था, लेकिन अब आधुनिक उपकरण दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी शहीद भवानी दत्त जोशी स्मृति स्थल पर शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वहीं महोत्सव में अमर बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। 


संबंधित आलेख: