• Home
  • News
  • Uttarakhand: Grand launch of Exploration Expedition! CM Dhami and Baba Ramdev showed the green signal to the team, Chief Minister went with the team for one kilometer

उत्तराखण्डः अन्वेषण अभियान का भव्य शुभारंभ! सीएम धामी और बाबा रामदेव ने टीम को दिखाई हरी झंडी, एक किमी तक टीम के साथ गए मुख्यमंत्री

editor
  • Awaaz Desk
  • September 14, 2022 06:09 AM
Uttarakhand: Grand launch of Exploration Expedition! CM Dhami and Baba Ramdev showed the green signal to the team, Chief Minister went with the team for one kilometer

देहरादून। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, पंतजलि आयुर्वेद हरिद्वार और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का साझा अन्वेषण अभियान की शुरूआत हो गयी है। आज गंगोत्री में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरू बाबा रामदेव ने अन्वेषण पर्वतारोहण टीम को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्वेषण अभियान टीम के साथ गंगोत्री से गोमुख जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक गए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पतंजलि व निम का यह अन्वेषण अभियान उत्तराखंड के लिए बड़ी खोज और उपलब्धि होगी। उत्तराखंड को धार्मिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में भी यह कदम सार्थक होगा। उधर फ्लैग ऑफ से पहले योग गुरु स्वामी रामदेव ने गंगोत्री धाम में तीन घंटे तक मां गंगा के तट पर योग किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों व गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। 

 


संबंधित आलेख: