• Home
  • News
  • Uttarakhand: Grant of Rs 100 crore to Kumaon University! Union Minister of State for Defense Bhatt expressed gratitude, PM Modi will inaugurate tomorrow

Uttarakhand: कुमाऊं विवि को 100 करोड़ का अनुदान! केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने जताया आभार, कल पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

editor
  • Awaaz Desk
  • February 19, 2024 05:02 AM
Uttarakhand: Grant of Rs 100 crore to Kumaon University! Union Minister of State for Defense Bhatt expressed gratitude, PM Modi will inaugurate tomorrow

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपए के अनुदान के लिए चयनित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। श्री भट्ट ने बताया कि 20 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी इन परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय को बहुविधात्मक शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु 100 करोड रुपए के अनुदान के लिए चयनित किया गया है और 20 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी स्वयं इन योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस अनुदान से विश्वविद्यालय के शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ-साथ हजारों छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे। 


संबंधित आलेख: