• Home
  • News
  • Uttarakhand: Guldar, synonymous with terror, has been trafficked! People heaved a sigh of relief, this is how it was caught

उत्तराखण्डः आतंक का पर्याय बने गुलदार को किया ट्रैकुलाइज! लोगों ने ली राहत सांस, ऐसे आया पकड़ में

editor
  • Awaaz Desk
  • January 07, 2024 06:01 AM
Uttarakhand: Guldar, synonymous with terror, has been trafficked! People heaved a sigh of relief, this is how it was caught

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में दहशत का पर्याय बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ट्रेकुलाइज कर ही दिया। गुलदार के ट्रेकुलाइज होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि लक्सर तहसील क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में जहां एक गुलदार घुस आने से दहशत फैल गई, जिसकी सूचना पाकर देहरादून और हरिद्वार से वन विभाग के अधिकारियों द्वारा गुलदार को ट्रैक करते हुए उसे ट्रेकुलाइज कर लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब हफ्तेभर से गुलदार की चहलकदमी खेतों और घरों के आसपास दिखाई दे रही थी, लेकिन सूचना के बावजूद भी वन विभाग द्वारा सुध नहीं ली गई। जिसके बाद उच्चाधिकारियों को शिकायत के साथ ही गुलदार का वीडियो भेजा गया गया। जिसके बाद गुलदार को देहरादून और हरिद्वार से मौके पर पहुंचकर ट्रैक कर लिया गया और वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेकुलाइज कर लिया।


संबंधित आलेख: