• Home
  • News
  • Uttarakhand: Guldar's terror! Five year old child attacked, innocent child narrowly escaped

Uttarakhand: गुलदार का आतंक! पांच साल के बच्चे पर किया हमला, बाल-बाल बचा मासूम

editor
  • Awaaz Desk
  • February 01, 2024 07:02 AM
Uttarakhand: Guldar's terror! Five year old child attacked, innocent child narrowly escaped

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में गुलदार और बाघ का आतंक लगातार जारी है। आलम ये है कि बाघ और गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग के खलिया गांव से सामने आया है, यहां गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर, पैर और हाथ पर गहरे जख्म हैं। अस्पताल में बच्चे का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। 71 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र वाले उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में पिछले कुछ समय में गुलदार की दहशत बढ़ गई है। बता दें कि गुलदार घात लगाकर महिलाओं, बच्चों या पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। अब तो स्थिति यह है कि गुलदार घर में घुस कर बच्चों को उठा रहा है। इसके कारण ग्रामीण इलाके में बच्चे कई-कई दिन स्कूल नहीं जा पाते। कई गांव सिर्फ इसलिए खाली हो गए कि वहां रहने वाले लोग अब गुलदार का निवाला नहीं बनना चाहते। प्रदेश में गुलदार की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है, ऐसे में भोजन-पानी की तलाश इन्हें जंगल से बाहर रिहायशी इलाकों तक ला रही है।


संबंधित आलेख: