• Home
  • News
  • Uttarakhand: Guldar's terror in Nainital! Now the woman who went to cut grass was turned into a morsel, villagers panic

उत्तराखण्डः नैनीताल में गुलदार का आतंक! अब घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

editor
  • Awaaz Desk
  • December 08, 2023 06:12 AM
Uttarakhand: Guldar's terror in Nainital! Now the woman who went to cut grass was turned into a morsel, villagers panic

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नैनीताल की बात करें तो यहां गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत फैली हुई है। अभी दो दिन पहले रामनगर में महिला को बाघ ने निवाला बनाया था। वहीं अब भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल में जंगल में चारा काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। इस दौरान अन्य महिलाओं और बच्चों ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जहां गुलदार ने ग्रामीणों के ऊपर भी हमला करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भीमताल ब्लॉक के गांव के दूरस्थ तोक कसाइल में बीते शाम 35 वर्षीय इंदिरा देवी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा काट रही थी, तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य महिलाओं और बच्चों ने भागकर जान बचाई। मौके पर अन्य ग्रामीणों के शोर पर गुलदार उन पर भी हमलावर कर दिया। फिर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार का काफी दिनों से आतंक है।


संबंधित आलेख: