• Home
  • News
  • Uttarakhand: Guldar's terror! Man attacked in Devprayag, life saved after wife raised alarm

उत्तराखण्डः गुलदार का आतंक! देवप्रयाग में व्यक्ति पर झपट्टा, पत्नी के शोर मचाने पर बची जान

editor
  • Awaaz Desk
  • May 05, 2024 05:05 AM
Uttarakhand: Guldar's terror! Man attacked in Devprayag, life saved after wife raised alarm

देवप्रयाग। उत्तराखण्ड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि गुलदार आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है। ताजा मामला देवप्रयाग से सामने आया है, यहां तड़के एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शेर सिंह ग्राम कुलसारी अपनी पत्नी के साथ गांव से देवप्रयाग आ रहे थे। तभी अचानक बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उनके पैर पर झपट्टा मार दिया। उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। शेर सिंह का पैर गुलदार ने अपने पंजों व दांत से जख्मी कर दिया। जिनको उपचार हेतु बागी हॉस्पिटल ले जाया गया। इनकी स्तिथि सामान्य है और उपचार चल रहा है।


संबंधित आलेख: