• Home
  • News
  • Uttarakhand: Hanuman Chalisa was recited in Congress Bhawan on Hanuman Janmotsav! Former CM Rawat blew conch, took blessings of Bajrangbali

उत्तराखण्डः हनुमान जन्मोत्सव पर कांग्रेस भवन में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ! पूर्व सीएम रावत ने बजाया शंख, लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

editor
  • Awaaz Desk
  • April 23, 2024 11:04 AM
Uttarakhand: Hanuman Chalisa was recited in Congress Bhawan on Hanuman Janmotsav! Former CM Rawat blew conch, took blessings of Bajrangbali

देहरादून। आज पूरा देश हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मना रहा है। जगह-जगह भंडारे लगे हैं और शोभायात्रा आदि कार्यक्रम हो रहे हैं। मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा है और हर कोई हनुमान जी की भक्ति में लीन है। तमाम सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शंख बजाकर भगवान हुनमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आज हनुमान जयंती है और सेवा भाव रखने वाले लोगों के लिए हनुमानजी आदर्श हैं। सब गुणों से संपन्न हनुमान जी हैं, जिस सेवा भाव से उन्होंने रामचन्द्र जी का नाम लेकर सीता जी की सेवा की उसके लिए वह हमेशा लोगों में पूजे जाते हैं। कांग्रेस सांस्कृतिक एवं पौराणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश आनंद नौटियाल ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव बैसाख मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस दिन के विधान में ऐसा माना जाता है कि इस दिन में किए गए सत्कर्मों का अनंत गुना फल प्राप्त होते हैं।


संबंधित आलेख: