• Home
  • News
  • Uttarakhand: Harsh weather has increased difficulties! Heavy rain from mountains to plains, department has issued alert

उत्तराखण्डः मौसम के तल्ख तेवरों ने बढ़ाई दुश्वारियां! पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

editor
  • Awaaz Desk
  • February 28, 2025 09:02 AM
Uttarakhand: Harsh weather has increased difficulties! Heavy rain from mountains to plains, department has issued alert

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम के तल्ख तेवरों ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में खासी गिरावट देखने को मिल रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री और हर्षिल में भारी बर्फबारी हो रही है। उधर देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम केंद्र की ओर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि एक मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम खुलने के आसार हैं।


संबंधित आलेख: