• Home
  • News
  • Uttarakhand HC: Hearing in public interest litigations filed for lack of proper facilities in state hospitals and non-compliance of corona rules strictly

उत्तराखंड HC:राज्य के अस्पतालों में उचित सुविधाओं के अभाव और कोरोना नियमों का पालन न कराए जाने पर दायर जनहित याचिकाओं पर एडवोकेट ने कोर्ट से किया ये आग्रह

editor
  • Kanchan Verma
  • February 15, 2022 08:02 AM
Uttarakhand HC: Hearing in public interest litigations filed for lack of proper facilities in state hospitals and non-compliance of corona rules strictly

उत्तराखंड हाईकोर्ट में राज्य के अस्पतालों में उचित सुविधाओं के अभाव और कोरोना नियमों का सख्ती से पालन न कराए जाने को लेकर दायर अलग अलग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता शिव भट्ट ने कोर्ट से आग्रह किया कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए बनायी गई कमेटी से हॉस्पिटलों में जाकर कमियों को जांचे। मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 22 फरवरी की तिथि नियत की है। 
     आपको बता दे दुष्यंत मैनाली व देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल ने क्वारन्टीन सेंटरों व कोविड अस्पतालों की बदहाली और उत्तराखंड वापस लौट रहे प्रवासियों की मदद और उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर हाईकोर्ट में अलग अलग जनहित याचिकायें दायर की थी। पूर्व में बदहाल क्वारंटाइन सेंटरों के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर माना था कि उत्तराखंड के सभी क्वारंटाइन सेंटर बदहाल स्थिति में हैं और सरकार की ओर से वहां पर प्रवासियों के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई , जिसका संज्ञान लेकर कोर्ट अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग के लिये जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिलेवार निगरानी कमेटियां  गठित करने के आदेश दिए थे  और कमेटियों से सुझाव माँगे थे।


संबंधित आलेख: