• Home
  • News
  • Uttarakhand: Health department on alert regarding cough syrup! 350 samples taken so far, Commissioner R. Rajesh Kumar is monitoring.

उत्तराखण्डः कफ सिरप को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट! अब तक लिए 350 सैंपल, आयुक्त आर राजेश कुमार कर रहे मॉनिटरिंग

editor
  • Awaaz Desk
  • October 12, 2025 06:10 AM
Uttarakhand: Health department on alert regarding cough syrup! 350 samples taken so far, Commissioner R. Rajesh Kumar is monitoring.

देहरादून। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद देशभर में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी औषधि विभाग का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मेडिकल स्टोर्स, होलसेल डिपो, फार्मा इंडस्ट्री और बच्चों के अस्पतालों पर जांच की जा रही है। राजधानी देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और बागेश्वर समेत बड़े शहरों और जिलों में औषधि निरीक्षकों की टीम औचक निरीक्षण अभियान चला रही हैं। खबरों के मुताबिक अब तक 350 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। कई मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी बाल चिकित्सकों से अपील की है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित सिरप न लिखें। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग खुद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त आर राजेश कुमार कर रहे हैं। अभियान का नेतृत्व अपर आयुक्त (एफडीए) ताजबर सिंह जग्गी कर रहे हैं, जिनके दिशा-निर्देश में राज्यभर की औषधि निरीक्षक टीमें सक्रिय हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


संबंधित आलेख: