• Home
  • News
  • Uttarakhand: Health security is the biggest need of today, school college students and youth should join Red Cross- Governor Lt Gen Gurmeet Singh

उत्तराखंड:हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत,रेड क्रॉस से जुड़ने चाहिए स्कूल कॉलेज के छात्र और युवा- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

editor
  • Kanchan Verma
  • December 27, 2021 01:12 PM
Uttarakhand: Health security is the biggest need of today, school college students and youth should join Red Cross- Governor Lt Gen Gurmeet Singh

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने कहा कि हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत है।कोविड-19 की चुनौती से लड़ने में रेड क्रॉस की बड़ी भूमिका रही है। उधम सिंह नगर जिले में रेड क्रॉस के वॉलिंटियर्स की संख्या कम से कम 10000 होनी चाहिए  ।स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं युवाओं को रेड क्रॉस से जोड़ा जाना चाहिए ।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) से सोमवार को तराई भवन, पंतनगर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने भेंट की ।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने राज्यपाल से जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय स्थापना की समस्या पर चर्चा की । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया 
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि )ने कहा कि आज स्वास्थ्य सुरक्षा ज्वलंत मुद्दा है ।कोरोना के दिन प्रतिदिन नए वेरिएंट आ रहे हैं, यह चिंताजनक है ।हमें बेहद सतर्क एवं सावधान रहना होगा ,लोगों को शिक्षित एवं जागरूक करना होगा।आत्मानुशासन बहुत आवश्यक है ।कोविड के दौर में रेडक्रॉस ने सराहनीय कार्य किया। राज्यपाल ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ना आवश्यक है। लगभग 20 लाख की जनसंख्या वाले उधम सिंह नगर जिले में कम से कम 10000 वॉलिंटियर्स होने आवश्यक हैं । जिले में जूनियर रेड क्रॉस तथा महिला रेड क्रॉस यूनिट भी स्थापित की जानी चाहिए।राजभवन राज्य में रेड क्रॉस को मजबूत बनाने के लिए हर संभव सहयोग, समन्वय तथा प्रयास करेगा ।राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों तथा युवाओं के साथ ही अन्य समाज सेवको, गैर सरकारी संगठनों को भी रेड क्रॉस से जोड़ा जाना चाहिए। इसके लिए गांव-गांव में जाकर प्रचार किया जाना चाहिए | 
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उधम सिंह नगर से  प्रवीण अरोड़ा,राजीव चौहान, डॉ रजनीश, संजय कुमार आदि उपस्थित थे |


संबंधित आलेख: