उत्तराखण्डः आज और कल पांच जिलों में हो सकती है भारी बारिश! राजधानी दून सहित तीन जनपदों को लेकर भी अलर्ट, लिंक में देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
देहरादून। उत्तराखण्ड में कई जगहों पर अगले दो दिन भारी से भारी बारिश हो सकती है, इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में आज और कल भारी बारिश, भूस्खलन हो सकता है, बारिश के चलते नदियां भी उफना सकती हैं। उधर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है, लोगों से आपदा की स्थिति में सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज और कल गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं राजधानी देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में आज भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान चट्टानें खिसकने, भूस्खलन और नदी-नालों में उफान पर आने की आशंका है।
बता दें कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है, कई जगहों पर दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर खास बढ़ गया है। नदियों के उफनने से लोगों मंे दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।