• Home
  • News
  • Uttarakhand: Historic Rashtrapati Ashiya will open in April! Common public will get entry, officials held a meeting regarding preparations

उत्तराखण्डः अप्रैल में खुलेगा ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना! आमजन को मिलेगा प्रवेश, तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की बैठक

editor
  • Awaaz Desk
  • November 25, 2024 12:11 PM
Uttarakhand: Historic Rashtrapati Ashiya will open in April! Common public will get entry, officials held a meeting regarding preparations

देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एेतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंचकर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर अब देहरादून स्थित 186 साल पुराने, राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल अभी राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है। परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले आवश्यक तैयारी के लिए आशियाना परिसर में राष्ट्रपति सचिवालय में अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक मे उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। तय किया गया कि आम लोग परिसर के मुख्य भवन तक प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति आशियाना के साथ ही भारतीय सेना की 251 साल पुरानी रेजीमेंट पीबीजी के इतिहास और इसके 186 साल पुराने अस्तबल से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। सैर के मध्य लोग परिसर के खूबसूरत बाग, कैफेटिरिया का भी आनंद उठा सकेंगे। बैठक में परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले बिजली, पानी, पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 


संबंधित आलेख: