• Home
  • News
  • Uttarakhand: Holi Milan Samaroh! CM Dhami wishes the festival of colors, grand welcome given

उत्तराखण्डः होली मिलन समारोह! सीएम धामी ने दी रंगों के पर्व की शुभकामनाएं, हुआ भव्य स्वागत

  • Awaaz Desk
  • March 12, 2025 08:03 AM
Uttarakhand: Holi Milan Samaroh! CM Dhami wishes the festival of colors, grand welcome given

देहरादून। नगर निगम देहरादून में आज होली मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प की बौछार के साथ हुआ। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम में बनी तीसरी सरकार को लेकर भी जनता का धन्यवाद किया। साथ ही सरकार के राज्यहित में लिए गए फैसले यूसीसी और सख्त भू कानून का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने ट्रिपल इंजन सरकार का भी जिक्र करते हुए कहा कि बीते वर्ष नगर निगम देहरादून में स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान पर था और इस बार भी नगर निगम देहरादून बेहतर कार्य कर रहा है, जिससे निश्चित तौर पर इस बार अपने बेहतर प्रदर्शन को फिर दोहराएगा।


संबंधित आलेख: