• Home
  • News
  • Uttarakhand: Home Minister Amit Shah will visit Haridwar in the first week of March! The Chief Secretary and DGP inspected the venue.

उत्तराखण्डः मार्च के पहले हफ्ते में हरिद्वार आएंगे गृहमंत्री अमित शाह! मुख्य सचिव और डीजीपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

  • Awaaz Desk
  • February 18, 2026 05:02 AM
Uttarakhand: Home Minister Amit Shah will visit Haridwar in the first week of March! The Chief Secretary and DGP inspected the venue.

हरिद्वार। गृहमंत्री अमित शाह बहुत जल्द उत्तराखण्ड पहुंच सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबरों के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में गृहमंत्री शाह हरिद्वार के बैरागी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वह जन संवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ समेत शासन और जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने बैरागी मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। गृहमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी पूरी तरह से गोपनीयता बरत रहे हैं और इससे जुड़ी जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। स्थलीय निरीक्षण से पहले हरिद्वार के डामकोठी पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए, हालांकि बैठक को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हरिद्वार आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बैरागी कैंप क्षेत्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अफसरों को दिशा निर्देश दिए। मार्च के पहले हफ्ते प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बैरागी कैंप को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया गया है। यहां सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। बैरागी कैंप क्षेत्र में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें आगामी कुंभ की तैयारियों को प्रदर्शित किया जाएगा। फिलहाल गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर उत्तराखंड के सभी अधिकारी अलर्ट हैं।


संबंधित आलेख: