• Home
  • News
  • Uttarakhand: Horrific accident in Chamoli! Car carrying a family returning from the village falls into a ditch, killing three.

उत्तराखण्डः चमोली में भयावह हादसा! गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

  • Awaaz Desk
  • October 23, 2025 02:10 PM
Uttarakhand: Horrific accident in Chamoli! Car carrying a family returning from the village falls into a ditch, killing three.

चमोली। उत्तराखण्ड में आज भाईदूज के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां  गोपेश्वर पोखरी रोड पर खाई में गिरने से एक कार में आग लग गई। इस हादसे में दंपती और उनके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अरविंद त्रिपाठी  अपनी पत्नी अनीता त्रिपाठी के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे अनन्त त्रिपाठी और अम्बुज त्रिपाठी भी थे। वापसी के दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं अम्बुज घायल हो गया। बताया जाता है कि अरविंद त्रिपाठी देहरादून सिंचाई विभाग में ईई थे और पूरा परिवार देहरादून में रहता था। वे दीपावली मनाने गांव आये थे। हादसे की सूचना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 


संबंधित आलेख: