• Home
  • News
  • Uttarakhand: Horrifying bus accident in Almora! Passenger bus falls into a deep ravine, killing 7 people.

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में दिल दहला देने वाला बस हादसा! गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 7 लोगों की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • December 30, 2025 08:12 AM
Uttarakhand: Horrifying bus accident in Almora! Passenger bus falls into a deep ravine, killing 7 people.

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले में आज मंगलवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सल्ट भिकियासैंण क्षेत्र में भिकियासैंण-विनायक रोड पर पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार कुमाऊं ऑनर्स यूनियन लिमिटेड संस्था की बस संख्या यूके 07 पीए 4025 विगत सोमवार को रामनगर से द्वाराहाट नोबाड़ा के लिए चली थी और आज मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे बस द्वाराहाट नोबाड़ा से रामनगर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन सैलापानी बैंड के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में 7 यात्रियों के मौत हो गयी है, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रेफर किया गया है।  इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंची हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है और घायलों की जानकारी भी जुटाई है। 


 


संबंधित आलेख: