• Home
  • News
  • Uttarakhand: Howl of rain from mountains to plains! Rivers and drains in spate, panic due to sighting of crocodile in Rudrapur

उत्तराखण्डः पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का हाहाकार! उफान पर नदी-नाले, रुद्रपुर में मगरमच्छ दिखने से दहशत

editor
  • Awaaz Desk
  • September 14, 2024 09:09 AM
Uttarakhand: Howl of rain from mountains to plains! Rivers and drains in spate, panic due to sighting of crocodile in Rudrapur

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश ने खूब हाहाकार मचाया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर तरफ बारिश के जख्म देखने को मिल रहा है। तराई की बात करें तो मूसलाधार बारिश के बाद यहां नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। जलभराव के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच पानी के साथ बहकर मगरमच्छ भी आबादी में आ गए, जिससे लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। यहां रुद्रपुर में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ गंगापुर रोड पर स्थित कौशल्या कॉलोनी में नाले पर देखा गया था। शुक्रवार की रात तीनपानी डाम पर विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर बह रहे पानी में रेंगता नजर आया। हालांकि अब नाले में पानी कम होने पर मगरमच्छ नहीं दिख रहा है। दोनों जगहों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।


संबंधित आलेख: