• Home
  • News
  • Uttarakhand: Huge fire broke out in the cow shed! Three cows burnt alive, people saved their lives by running away

Uttarakhand: गोशाला में भड़की भीषण आग! जिंदा जले तीन गोवंश, लोगों ने भागकर बचाई जान

editor
  • Awaaz Desk
  • May 18, 2024 05:05 AM
Uttarakhand: Huge fire broke out in the cow shed! Three cows burnt alive, people saved their lives by running away

ऋषिकेश। ऋषिकेश से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां शिवाजी नगर स्थित एक गोशाला में अचानक आग धधक गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान गोशाला में रखे भूसे ने आग पकड़ ली, जिससे स्थिति और भयावह हो गयी। आगजनी में तीन गोवंश जलकर मर गए। बताया जा रहा है कि गौशाला में एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को भी ठहराया गया था। आगजनी की घटना के दौरान करीब 12 लोग यहां मौजूद थे। जिन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। स्थानीय फायर स्टेशन प्रभारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आग पर काबू पर लिया गया है। गोशाला में कई तरह की लापरवाही बरती गई थी, जो आग का कारण बनी।


संबंधित आलेख: