• Home
  • News
  • Uttarakhand: Hundreds of farmers of Udham Singh Nagar district will participate in the 'Kisan Garjana Rally' to be held in Delhi! Bharatiya Kisan Sangh made extensive preparations, District President Tiwari made a strategy

उत्तराखण्डः दिल्ली में होने वाली ‘किसान गर्जना रैली’ में भाग लेंगे ऊधम सिंह नगर जिले के सैकड़ों किसान! भारतीय किसान संघ ने की व्यापक तैयारियां, जिलाध्यक्ष तिवारी ने बनाई रणनीति

editor
  • Awaaz Desk
  • December 10, 2022 12:12 PM
 Uttarakhand: Hundreds of farmers of Udham Singh Nagar district will participate in the 'Kisan Garjana Rally' to be held in Delhi! Bharatiya Kisan Sangh made extensive preparations, District President Tiwari made a strategy

रुद्रपुर। आगामी 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली में आयोजित होने वाली किसान गर्जना रैली को लेकर भारतीय किसान संघ, ऊधम सिंह नगर ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर रैली की सफलता पर मंथन किया। इस दौरान कहा गया कि किसान गर्जना रैली में जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में किसान सम्मलित होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णकांधा तिवारी ने कहा कि स्वाधीनता के 75 साल बाद भी किसान वर्ग वंचित है। कहा कि अगर सरकारें किसानों की स्थिति को एमएसपी में 50 प्रतिशत तक लाभकारी मूल्य देकर आत्मनिर्भर बनाना है तो आज भी उत्तम खेती करने वाला किसान गरीबी में क्यों है। उन्होंने कहा कि किसानों की पांच प्रमुख मांगे हैं जिसमें लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए। कृषि यंत्रों व उर्वरकों कीटनाशक को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए। किसान सम्मान निधि बढ़ाई जाए और प्रत्येक किसान को मिलना सुनिश्चित किया जाए। केन्द्र सरकार सभी प्रकार के जीएम, बीटी व जीएम सरसों को अनुमति देने के निर्णय को तुरंत वापस ले और फसल अवशेष जलाने पर किसानों पर हो रही कार्रवाई व आर्थिक दण्ड समाप्त किया जाये। उन्होंने दिल्ली में होने वाली रैली में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने की अपील की। इस दौरान जिला मंत्री जितेन्द्र सिंह, प्रान्त महामंत्री कुंवर पाल सिंह, प्रान्त संगठन मंत्री सुकर्णपाल राणा, प्रान्त मंत्री चन्द्रकला चौहान, प्रान्त उपाध्यक्ष सुधीर शाही, नवनीत मिश्रा, योगेश तिवारी, खण्ड अध्यक्ष सरदार जोगिंदर, विमलेश आदि मौजूद रहे। 


संबंधित आलेख: