• Home
  • News
  • Uttarakhand: Immoral activities were going on under the guise of a restaurant! Minors caught in suspicious circumstances, police raid causes panic

उत्तराखण्डः रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम! संदिग्ध हालात में पकड़े गए नाबालिग, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz Desk
  • April 19, 2025 04:04 AM
Uttarakhand: Immoral activities were going on under the guise of a restaurant! Minors caught in suspicious circumstances, police raid causes panic

काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के प्रिया मॉल में देर रात  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एक बड़ी कार्रवाई हुई है। रेस्टोरेंट की आड़ में ऐसा घिनौना खेल खेला जा रहा था, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। जहां लोगों को खाना-पीना परोसा जाना चाहिए था, वहां दरअसल जिस्म की मंडी सजी हुई थी। पुलिस ने जब अचानक छापा मारा, तो एक रेस्टोरेंट के अंदर से दो नाबालिग लड़के और दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में पकड़े गए। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। रेस्टोरेंट के अंदर प्राइवेसी के नाम पर सीटों पर पर्दे लगाए गए थे। ताकि प्रेमी जोड़े खुलेआम मर्यादा की सारी हदें पार कर सकें। जैसे ही छापे की खबर फैली, मॉल के दो स्पा सेंटर और एक और रेस्टोरेंट के संचालकों ने अपने-अपने ताले बंद किए और वहां से फरार हो गए। मुख्य रेस्टोरेंट का मालिक भी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही भाग निकला। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और रेस्टोरेंट मालिक की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक रेस्टोरेंटों की चार दीवारी में ऐसा गंदा धंधा फलता-फूलता रहेगा? और जब एक के बाद एक कार्रवाई हो रही हैं, तो फिर ऐसी गतिविधियों पर लगाम क्यों नहीं लग रही।


संबंधित आलेख: