• Home
  • News
  • Uttarakhand: In one-sided love, the lover entered the house and stabbed the girl! There was a stir in the colony, an accused was caught

उत्तराखण्डः एक तरफा प्यार में प्रेमी ने घर में घुसकर युवती को मारा चाकू! कॉलोनी में मचा हड़कंप, पकड़ा गया एक आरोपी

editor
  • Awaaz Desk
  • July 28, 2024 10:07 AM
Uttarakhand: In one-sided love, the lover entered the house and stabbed the girl! There was a stir in the colony, an accused was caught

रुद्रपुर। रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में तीन युवकों ने घर में घुसकर सो रही युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती के शोर शराबा मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और एक युवक को पीछा करते हुए पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप जनपथ रोड स्थित वनखंडी कालोनी निवासी युवती खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान तीन युवक कमरे में घुस आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक के बाद एक कई वार उस पर किए गए। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर भागने लगे। लोगों ने उनका पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि दो हमलावर फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। रुद्रपुर की सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कुछ समय पहले युवक युवती को लेकर फरार हुआ था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया था उसके बाद से ही आरोपी युवती के पीछे पड़कर परेशान कर रहा था। अब घर में घुसखार चाकू मारा गया है। पूरे मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: