• Home
  • News
  • Uttarakhand: In Priyanka isolation, Congress is doing three triple work with a spoiled theme song, vigorously preparing for Priyanka's rally, when will the final decision on the candidates?

उत्तराखंड:प्रियंका आइसोलेशन में ,कांग्रेस तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा थीम सांग के साथ कर रह है प्रियंका की रैली की ज़ोरदार तैयारी,उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला कब?

editor
  • Kanchan Verma
  • January 04, 2022 05:01 AM
Uttarakhand: In Priyanka isolation, Congress is doing three triple work with a spoiled theme song, vigorously preparing for Priyanka's rally, when will the final decision on the candidates?

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां खूब जोरो पर है। सोमवार को उत्तराखंड में तमाम नेताओ का जमावड़ा लगा रहा। इसी बीच कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए थीम सॉन्ग जारी किया है। पार्टी इस गीत के जरिये राज्य से जुड़े सवालों पर भाजपा को घेरेगी। पार्टी का कहना है कि भाजपा को राज्य के लोगों को बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने तीन मुख्यमंत्री बदलकर लोगों का काम क्यों बिगाड़ा है।

कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्रियों को लेकर ही ‘तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा’ गीत तैयार किया है। ये गीत कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, प्रभारी देवेंद्र यादव सहित तमाम कांग्रेसियों के सामने लांच हुआ। साथ ही कांग्रेस वॉर रूम में दोपहर के बाद स्क्रीनिंग कमेटी से जुड़े सभी नेताओ ने प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की,हालांकि प्रियंका अभी आइसोलेशन में है इसीलिए उनकी रैली पर आशंका जताई जा रही है लेकिन सम्भव है कि 9 जनवरी को प्रियंका की रैली  हो।इसके लिए गढ़वाल के श्रीनगर और कुमाऊं के अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में कांग्रेस ने मोर्चा संभाला है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली के बाद ही उम्मीदवार नामो की घोषणा की जायेगी।


संबंधित आलेख: