• Home
  • News
  • Uttarakhand Incident: Bodies of the dead will be airlifted after noon! CM Chouhan left for Bhopal, 26 people died in a painful accident last evening

उत्तराखण्ड हादसाः दोपहर बाद एयरलिफ्ट किए जायेंगे मृतकों के शव! भोपाल को रवाना हुए सीएम चौहान, कल देर शाम दर्दनाक हादसे में हुई थी 26 लोगों की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • June 06, 2022 06:06 AM
Uttarakhand Incident: Bodies of the dead will be airlifted after noon! CM Chouhan left for Bhopal, 26 people died in a painful accident last evening

देहरादून। उत्तरकाशी में रविवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में जान गवाने वाले 26 मृतकों के शवों को आज दोपहर दो बजे एयरलिफ्ट किया जायेगा। आज एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

वहीं इससे पहले सीएम चौहान अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। इस दौरान घायल बस ड्राईवर ने उन्हें बताया कि स्टेयरिंग फेल हो गया था और उसने पहाड़ की तरफ गाड़ी घुमाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। उधर पोस्टमार्टम के बाद मध्यप्रदेश के 25 तीर्थयात्रियों की पार्थिव देह उत्तरकाशी से देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दी गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वापस भोपाल के लिए रवाना हो गए। मृतकों के पार्थिव शरीर देहरादून एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे तक एयरफोर्स के विमानों से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना किए जाएंगे। खजुराहो से पन्ना जिले के गांवों में एंबुलेंस से पहुंचाया जाएगा।

गौरतलब है कि कल देर शाम मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से चारधाम यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों की बस उत्तरकाशी के डामटा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कुछ लोग घायल हुए थे। कल रातभर रेस्क्यू अभियान चला और शवों को खाई से निकाला गया। उधर देर रात में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देहरादून पहुंच गए थे। 


संबंधित आलेख: