• Home
  • News
  • Uttarakhand: It will take one week for the Kedarnath Highway Jawadi bypass to open! There is heavy debris on the highway

उत्तराखण्डः केदारनाथ हाईवे जवाड़ी बायपास को खुलने में लगेगा एक सप्ताह का समय! हाईवे पर पड़ा है भारी मलबा

editor
  • Awaaz Desk
  • August 10, 2025 01:08 PM
Uttarakhand: It will take one week for the Kedarnath Highway Jawadi bypass to open! There is heavy debris on the highway

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग जवाड़ी बायपास पर पहाड़ी का बहुत बड़ा हिस्सा ढहने से राजमार्ग पूरी तरीके से बंद हो गया है। साथ ही हाईवे के लगभग 100 मीटर हिस्से का मलबे के बीच कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हाईवे पर मलबा इतना अधिक गिरा हुआ है कि हाईवे को खुलने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। शनिवार सांय केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले जवाड़ी बायपास पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया था। हज़ारों टन मलबा हाईवे पर गिरा हुआ है, जिसे साफ करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। दोनों छोरों से हाईवे से मलबा साफ करने का कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल ट्रेफिक का संचालन रुद्रप्रयाग मुख्य बाज़ार से हो रहा है। हाईवे का 100 मीटर से अधिक हिसा पूरी तरह मलबे में दबा हुआ है। जिस तरह से भूस्खलन हुआ है, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा है।


संबंधित आलेख: